रिपोर्ट – विजेन्द्र सिंह

अवैध अतिक्रमण को हटवाने व अनावश्यक रुप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध चलवाया गया सघन चैकिंग अभियान

आज दिनांक 07/10/24 गणेश प्रसाद साहा द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को देखने के लिए रेलवे स्टेशन से संकटा देवी चौराहा होते हुए मेला मैदान तक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ खीरी व ट्रैफिक प्रभारी को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की चेतावनी दी गई। साथ ही सक्रियता से काम करने को कहा गया और उनके द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था में लगे अधिकारियों से यातायात के प्रत्येक क्षेत्र एवं वहां लगाए जाने वाले ड्यूटी व्यवस्था, यातायात बल के साथ ही जाम लगने वाले पाइंट, जाम लगने के कारण व उसके निदान की जानकारी ली गई। महोदय द्वारा एआरटीओ खीरी, टीएसआई खीरी व ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढं करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गए।आगामी दशहरा त्योहार पर कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत लगने वाले मेला के स्थान का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वाहनों में लगे पटाखा साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व अनावश्यक रुप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलवाते हुए ट्रैफिक नियमों के अनुसार चालान कराया गया व रोड पर होने वाले अनावश्यक अवैध अतिक्रमण को हटवाने को लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *