
लखीमपुर खीरी। महेवा गंज चौकी क्षेत्र मे न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल वाली गली में पीछे चल रहा बहुत बड़ा कबाड़ का काम इन दिनों कबाड़ के कारोबार को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में कई कबाड़ की दुकानें संचालित हो रही हैं, जहां कथित तौर पर पुराने वाहनों के साथ-साथ ऑटो और पिकअप जैसे वाहनों की कटान किए जाने की चर्चा है।
सूत्रों का दावा है कि कुछ कबाड़ दुकानों पर वाहनों को काटकर उनके पुर्जे अलग किए जाते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि संबंधित कबाड़ दुकानों पर कारोबार के लिए आवश्यक दस्तावेज और अनुमति मौजूद हैं या नहीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमों के विपरीत वाहनों की कटान या संदिग्ध वाहनों के पुर्जों की खरीद-फरोख्त हो रही है तो संबंधित विभाग और पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिये
