हाथरस। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 640 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 15/16 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो का गहनता से अवलोकन कर आरोपी की पहचान की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 सितंबर को अजय पुत्र वेद प्रकाश निवासी दो कुआं, काली माता मंदिर के पास, लाला का नगला, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 640 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में दर्ज अभियोग का अनावरण करते हुए आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय पुलिस टीम शामिल रही।

रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *