आसिफ रईस

बिजनौर

स्योहारा– नगर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान से राम बारात का जुलूस निकाला गया। राम बारात का जुलूस नगर के रामलीला मैदान से आरंभ होकर आरसीपी रोड, रियासत, ठाकुर मंदिर ,सब्जी मंडी ,शिवाजी मार्केट ,जुमेरातका बाजार, मुरादाबाद रोड ,स्टेशन रोड, से होते हुए श्री रामलीला मैदान में ही जाकर जुलूस का उत्साहपूर्वक समापन हुआ। राम बारात में ग्यारह बग्गी ,एक बैंड बाजा, एक अखाड़ा ,अखाड़े में जीत सिंह त्यागी व प्रकाश तोमर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
राम बारात को सफल बनाने में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिसमें कमेटी के अध्यक्ष राजवीर सिंह त्यागी ,मंच प्रबंधक राजपाल सिंह प्रजापति, उपाध्यक्ष नीटू जोशी, महेंद्र शर्मा, महेंद्र रवि, प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा, अमर सिंह वर्मा, पप्पू पंडित, पिन्टू कुमार प्रजापति ,धर्मेंद्र सिंह चौहन, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष शशांक बिश्रोई,आदि रहे।
जुलूस के दौरान पूरे समय
थाना अध्यक्ष अवनीत मान मय पुलिस फोर्स के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये हुए मुस्तेद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *