हाथरस, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत गुरुवार को ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ थीम पर आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के निकट शहीद स्मारक स्थल पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया।दीप प्रज्वलन के साथ ही शहीद स्मारक स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जनपदवासियों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ‘विकसित भारत-2047’ का लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से साकार किया जाना है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से विकास की गति को और मजबूत किया जा सकता है। ‘आशीर्वाद का दीया’ थीम के माध्यम से राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक सहभागिता और सेवा भाव का संदेश दिया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं जनपदवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

