रिपोर्टर मनोज सिंह

अजान खीरी। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 05 अभियान के अन्तर्गत सरदार पटेल स्मारक इन्टर कालेज ममरी में मंगलवार को कार्य क्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को हैदराबाद थाना प्रभारी शिवाजी दुबे ने जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मुश्किल मे छात्राऐ हेलंपलाइन नम्बर डायल करें। मदद जरूर मिलेगी। थाना प्रभारी शिवाजी दुबे और उनकी पूरी पुलिस टीम द्वारा स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला संबंधी अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए भी पुलिसकर्मियों ने प्रेरित किया है।मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। संकट के समय में शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 108,1930,102,108,के प्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न साइबर अपराधों से सतर्कता व बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान सभी छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 05 के पम्पलेट दिये गए। उक्त सन्दर्भ में थाना प्रभारी शिवाजी दुबे ने बताया कि छात्राओं के सशक्तिकरण मिशन हेतु उनसे सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। जिसमें छात्राओं को उनकी किसी भी समस्या को बेझिझक साझा करने एवं उसकी गोपनियता बनाए रखते हुए पुलिस सहायता के विषय में जानकारी दी जा रही है।इस कार्यक्रम के दौरान हेड कांस्टेबल राकेश यादव, धीरज यादव, महिला कास्टेबल दीपा, सध्या सिंह नेहा सिंह अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *