बदायूं/उत्तर प्रदेश : युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व मे सैकड़ों पदाधिकारियों और युवाओं ने बदायूॅ ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन राम बचन गुप्ता एवं ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन अमरीश कुमार को सामाजिकहित, जनहित की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

इस मौके पर युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि बदायूं एआरटीओ विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस के नाम हज़ारों रुपये लिये जाते है जहाँ भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पर जोर दे रही है और पुलिस प्रशासन ड्राइविंग लाइसेंस ना होने की दशा में चालान काटते है उसके विपरित बदायूं एआरटीओ विभाग में बिना कमीशन दलाली के लाइसेंस नहीं बनता है सरकार के निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क खुले आम लिया जाता है ।2. बदायूॅ जनपद में ट्रैक्टर ट्रालियों से सवारियों ढोने पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी जाती है। ट्रालियों और ट्रैक्टरों का बीमा न होने की दशा में उन वाहनों को सीज किया जाये। 3. सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों और इस तरह के अन्य मालवाहक गाड़ियों में रिफ्लेक्टर और लाइट लगवाने की मॉग संगठन के द्वारा रखी जाती है। 4. वोल्वो बसों के संचालन में आर्थिक सांठ गांठ कर बिना मानकों के संचालित की जा रही है। बोल्वों गाडियों में माल ढ़ोया जा रहा है और निर्धारित सीटों से अधिक सवारियॉ ओवर लोड करके भरी जाती हैं। ऐसी बसों का संचालन बन्द हो। 5. ए0आर0टी0ओ0 बदायूॅ में दलालों के द्वारा कार्यों पर कमीशन सैट कर कार्य किया जा रहा है जिस पर रोक लगाने की मॉग की जाती है।

ज्ञापन के माध्यम से युवा मंच संगठन ने जो मांग जनहित सामाजिकहित में रखी अगर पूर्ण नहीं किया गया तो आला अधिकारियों से शिकायत कर संगठन सड़कों पर उतर कर बदायूॅ ए0आर0टी0ओ0 के विरूद्ध धरना प्रर्दशन करने को विवश होगें ।इस अवसर पर अजय दिवाकर सलमान गद्दी अमन पटेल उदय कुमार अनुज गुप्ता उदित मौर्य राजू सागर खालिद अभिषेक आर्य शानू दीपक शाक्य हसन अली राजा दिवाकर कुश कुमार युसुफ गाजी अभिषेक कुमार कुमार गौरव नावेद राजेश गुप्ता सोहित अनेजा अमन दीप शंखधार आदि सैकडों की संख्या मे उपस्थित रहे ।

✒️Alok Malpani Editor in chief (MD News Bareilly Zone)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।