दबतोरी रोड स्थित ब्रह्मकुंज धर्मशाला पर शोभायात्रा को एमएलसी वागीश पाठक व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्रः ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा दबतोरी रोड से प्रारंभ होकर बद्रीप्रसाद कालोनी, पुलिस चौकी, मुख्य चौराहा, बुधबाजार, मोहल्ला साहूकारा, सराय, गदरपुरा से होती हुई तहसील कालोनी पर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे काली अखाड़े के कलाकारों के करतबों को देख लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गए। महिला कलाकारों द्वारा डांडिया नृत्य व राधाकृष्ण के रूप में सजे कलाकारों के आकर्षक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। भगवान परशुराम की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहीं। विभिन्न रूपों में सजे छोटे छोटे बच्चे भी लोगों को खूब रिझा रहे थे। शोभायात्रा में उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा, सीओ शक्ति सिंह, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, शारदेन्दु पाठक, रूदायन चेयरमैन अरविंद शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, हरिओम पाराशरी, मुन्ना सिरोहती, जयप्रकाश शर्मा, दीपक पाठक, मुनीश पाराशरी, विपनेश मिश्रा, वरूण शर्मा, नत्थूलाल शर्मा, अखिलेश शर्मा, केके उपाध्याय, सुधाकर शर्मा, टीटू शर्मा, अभिषेक शर्मा, जतिन मिश्रा, नरेन्द्र पाठक, सुबोध शर्मा आदि ब्राह्मण बंधु प्रमुखता से उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *