रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं
बदायूं क्लकट्रेड परिसर में अपने चैंबर में बैठे एक वकील पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया।हमलावर वकील के पास बैठे विरोधी पार्टी के मुवक्किल को मारने आए थे।अचानक हुई इस घटना से क्लकट्रेड परिसर में अफरा तफरी मच गई।बाद में वकील ने दो हमलाबरो को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

क्लकट्रेड परिसर में वकीलों के चैंबर बने हुए हैं।बहा पर अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह बैठते है।बुधवार को वह अपने चेंबर में बैठे थे।उनके पास अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतरई निवासी हुसैनी समेत अन्य मुवक्किल भी बैठे थे।

इसी दौरान करीब पांच छे लोग वहा आ गए और हुसैनी पर हमला कर दिया।वकील के अनुसार हमलाबरो ने आते ही हुसैनी से मार पीट शुरू कर दी।

उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया।तो वे उन पर भी हमलावर हो गए। और मार पीट शुरू कर दी।आरोप है कि एक हमलावर ने तमंचा निकाल कर फायर करने की भी कोशिश की लेकिन फायर मिस हो गया। घटना के बाद क्लकट्रेड परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया।अन्य वकीलों के एकत्र होने पर हमलावर वहा से भाग गए।लेकिन दो को वकीलों ने पकड़ लिया बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed