रिपोर्ट -आकर्ष मिश्र

गन्ना विकास समिति ऐरा के अध्यक्ष बने राजू सिंह उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित

खमरिया खीरी तहसील धौरहरा क्षेत्र की गन्ना विकास समिति ऐरा में गुरुवार को पुलिस सुरक्षा के बीच अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। डायरेक्टर पद पर चुने गए मूडी निवासी राजू सिंह पुत्र रमेश सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए व उपाध्यक्ष पद के लिए हरदासपुर निवासी विजय प्रताप पुत्र तेज प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समयावधि तक कोई अन्य नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। जिसके चलते दोपहर बाद करीब 3:00 बजे आर ओ शैलेंद्र कुमार ने ऐरा गाना विकास समिति के अध्यक्ष पद पर राजू सिंह व उपाध्यक्ष पद पर विजय प्रताप सिंह को निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपस्थित डायरेक्टर उत्तरा सिंह, भानु प्रताप सिंह,कमल किशोर सिंह, होशियार बक्श सिंह, सरयू प्रकाश पांडे , संतोष कुमारी, अमरीश भार्गव, शत्रोहन लाल राजपूत,राजकिशोर चौधरी के साथ समर्थक रमेश सिंह ,ज्ञानेंद्र वर्मा, अभय प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा,राजकुबेर सिंह, खिलाड़ी सिंह,कमलेश भार्गव,गुड्डू सिंह, लाल बहादुर सिंह मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *