रिपोर्ट – मोहम्मद आमिर

जे पी इण्टर कालेज रोड, बाजार के समीप डिजिटल सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हमीदुल्ला ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात उन्होंने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। किताबें ,वाई फाई आदि की व्यवस्था देखकर कहा कि इसके खुलने से युवाओं को काफी सहूलियत होगी। कहा कि सही मार्गदर्शन के अभाव में युवा आज के समय में किताबों से दूर होकर मोबाइल के करीब हो गए है। ऐसे में इस तरह की लाइब्रेरी से उन्हें काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर संचालक रविउल्ला, जकीउल्ला, मो अशरफ सिद्दीकी, एडवोकेट अनूप कुमार गुप्ता, रिजवान सहित लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चे मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed