बृन्दावन,,,मथुरा से पवन चौधरी की रिपोर्ट

वृंदावन स्तिथि बीएचआरसी- डॉ. श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ मिलकर जनपद के 10 ब्लॉक के सभी गाँवों को बर्ष 2026 तक अंधता मुक्त करने की परियोजना की शुरुआत की है जिसका शुभारंभ दिनांक 22 अक्टूबर को जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक करेंगे।

बृज हेल्थ केयर के संस्थापक और संस्था के प्रशासक सी पी मैसी ने बताया कि परियोजना के तहत 10 नए प्राथमिक जांच केंद्र खुलेंगे, साथ ही 15000 से अधिक व्यक्तियों को चश्मा और 14000 से अधिक सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सर्जरी की जाएगी, वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सूफियान दानिश ने बताया कि संस्था की शुरुआत बर्ष 2014 में हुई शुरुआत से ही बृज हेल्थकेयर के संस्थापक बेरीवाला सहयोग प्रदान कर रहे हैं, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की सस्टेनिबिलिटी हैड करुणा भाटिया ने बताया कि बैंक कार्यक्रम साझेदारों के साथ मिलकर क्षेत्र दर क्षेत्र अंधता निवारण के लिए सहयोग कर रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *