रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं
जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल्स द्वारा करवा चौथ पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया।

बिसौली बदायूं जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स द्वारा करवा चौथ के मौके पर डांडिया का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे महिलाओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया।नगर के प्रसिद्ध मनोकामना मन्दिर बेनी महाराज पर करवा चौथ और दिवाली पर्व पर बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।आकर्षक राजस्थानी और गुजराती परिधानों में सजी महिलाओं द्वारा मनमोहक डांडिया और गरबा नृत्य किया गया।इस अवसर पर हाऊजी लकी ड्रा एक मिनट गेम्स भी कराए गए।

जिसमे ग्रुप के परिजनों के अलावा नगर के अनेक संभ्रांत परिवार समलित हुऐ।कार्यक्रम मन्दिर परिसर के बाहर आयोजित किया गया।बताते चलें नगर के प्रसिद्ध श्री मनोकामना मन्दिर बेनी महाराज पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम और शादी विवाह के कार्यक्रम होते रहते हैं।इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष राहुल वाष्णेय सचिव आदित्य वाष्णेय कोशा अध्यक्ष डाक्टर गौरव वाष्णेय शशांक वाष्णेय राहुल गुप्ता रितेश सक्सेना पिंकी पूनम निक्ति गुप्ता आदि।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *