कानपुर ब्रेकिंग
बिल्हौर तहसील में खाद की काला बाज़ारी जमकर की जा रही है जिस कारण से किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है।
मामला है राधन गाँव का जहां पर सचिव दिनेश कुमार कुछ दिनों पहले हुए थे रिटायर ।
जिसके बाद राज नारायण की हुए थी सचिव के पद पर तैनाती।
सचिव राज नारायण केवल अपने लोगो को पचास पचास बोरी खाद दे रहे जब कि किसानों को एक भी बोरी खाद नहीं मिल रही है वही अगर गाँव वालों की बात पर यक़ीन करे तो राज नारायण रात में समिति खोलकर जमकर खाद ब्लैक भी कर रहे है ।जिसके कारण राधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है ।
नरेंद्र सिंह ने बताया कि सचिव राज नारायण मन माने ढंग से अपने लोगो को खाद वितरण कर रहे है जबकि किसानों को खाद नहीं मिल रही है जिस कारण से वो अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे रहे है ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *