रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
दातागंज बदायूं

🔵मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भईया) ने मां सरस्वती जी को माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने इस अवसर पर कुल 175 प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए एवं दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024 के उच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच व अपने कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना, समरेर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गुर्जर एवं प्रधानाचार्य आईटीआई वेद प्रिय आर्य व उनके समस्त स्टाफ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *