रिपोर्ट राहुल राव
दुकानों संस्थाओं की जांच कर खाद्य पदार्थों के लिए चार नमूने
नीमच 26 अक्टूबर 2024

नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन एवं एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार नीमच के साथ शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने नीमच शहर में कार्यवाही करते हुए गोयल इंटरप्राइजेज नीमच से 1 नमूना बेसन पैक, मोहन मिष्ठान काटजू मार्केट से 1 नमूना मावा लूज, रतन स्वीट्स सीआरपीएफ रोड से 1 नमूना मावा लूज व वृंदावन स्वीट्स विजय टॉकीज चौराहा से 1 नमूना मावा बर्फी लूज के लिए गए तथा चलित खाद्य प्रयोगशाला से कुल 29 खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की गईं । नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है,।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी,।दीपावली के त्यौहार को देखते हुए इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *