रिपोर्ट – जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी। चारा काट रहे युवक का हाथ मशीन की चपेट में आने से कलाई पर से कटकर अलग हो गया। परिजनों द्वारा युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

मोहम्मद पुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरैय्या पुरवा मजरे गौरा सैलाक निवासी जीशान (20)पुत्र मुख्तार अली ट्रैक्टर चलित मशीन से चारा काट रहा था तभी अचानक उसका हाथ मशीन के अन्दर चला गया और हाथ कलाई पर से कटकर अलग हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों उसकी हालत नाजुक बताते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।डाॅ. देशराज ने बताया कि युवक का हाथ कलाई पर से कट जाने से भारी मात्रा में खून निकल रहा है इस लिए उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *