रिपोर्ट – आकर्ष कुमार

आज दिनांक 29.10.2024 को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर सहित भारी पुलिस बल के साथ धनतेरस व आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत सदर चौरहा एवं विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस बल को किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर अपेक्षित कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के दृष्टिगत नियमित रूप से प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए गए।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *