रिपोर्ट – आकाश मिश्र

उज्जवला गैस योजना के लाभार्थियों की उमड़ी भीड़ को होना पड़ा मायूस

लखीमपुर के ब्लॉक बेहजम में राधे कृष्णा इंडेन गैस एजेंसी पर प्रधान मंत्री उज्ज्वला गैस योजना के लिए सुबह 8 बजे से गैस लाभार्थियों की लगी रही काफी भीड़ इंडियन गैस लाभार्थियों ने एजेंसी पर तैनात कार्यकर्ताओं से गैस से संबंधित पूछा की गैस कब तक आएगी तो कार्यकर्ता लाभार्थियों पर आग बबूला होते हुए कहा कि अगर आप इंतजार नहीं कर सकते हैं तो आप चले जाओ और जो भी कार्यवाही करनी हो तो आप कर लीजिए।गैस आने का कोई भी समय निर्धारित नहीं है इस तरह से प्रधानमंत्री के सपनों पर पानी फेरा जा रहा है और दीपावली के पर्व पर लाभार्थियों के समय को ना देखते हुए समय को खराब कराके माताएं बहने और किसान भाई को गैस के लिए बराबर एजेंसी पर चक्कर लगवाते रहते हैं जिनको समय से गैस न मिलने पर मायूस होकर अपने-अपने घर वापस जाना पड़ता है इसलिए जिलाधिकारी संबंधित गैस एजेंसी पर कार्यवाही करके लाभार्थियों को लाभ दिलाने का कष्ट करें जिसे प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना का सपना साकार हो सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed