Oplus_131072

रिपोर्ट
प्रदीप पाण्डेय
दातागंज बदायूं

बदायूं/उत्तर प्रदेश : पूरा मामला थाना कुंवरगांव का है महिला ने 20 अक्टूबर दिन रविवार को अपने साथ घटी घटना को लेकर थाना कुंवर गांव में प्रार्थना पत्र दिया था । थाना कुवरगांव क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी महिला मिथलेश कुमारी कस्बे के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर कैंटीन चलाती है जहां 20 अक्टूबर को दो तथाकथित पत्रकारों ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर रसोईया से रिश्वत मांगी थी और रिश्वत न देने पर कैंटीन बंद कराने की धमकी दी थी ।महिला ने जब थाने में प्रार्थना पत्र दिया तब थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने मामले को टालमटोल करते हुए मामले को पूर्णता दबा दिया उस प्रकरण में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है पीड़ित महिला ने तथाकथित पत्रकारों व थाने से कोई कार्यवाही न होने पर परेशान होकर 27 अक्टूबर को SSP बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *