घटना को अंजाम देकर उत्तराखंड फरार हुआ था आरोपी, एसपी ने दस हजार रुपए का इनाम किया था घोषित

उत्तर प्रदेश के जनपद जिला लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उत्तराखंड फरार हुए दस हजार का इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैl
पुलिस के मुताबिक बीती 30 अक्टूबर को गांव कटहा निवासी एक छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ गांव का ही जितेंद्र उर्फ सोरंगा पुत्र राम मनोहर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया थाl पीड़ित मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मासूम बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तलाश शुरू कर दिया था इस दौरान वह मौका पाकर उत्तराखंड फरार हो गया था एसपी ने फरार अभियुक्त पर दस हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया थाl गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिस के बाद पुलिस को एक सप्ताह बाद सफलता हासिल हुई पुलिस ने फरार आरोपी को एक सप्ताह बाद गुरुवार सुबह ढखेरवा निघासन मार्ग पर टांडा मोड़ सिसैया क्रेशर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l एसओ निराला तिवारी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पाँक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है l गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक संदीप यादव कांस्टेबल संजय यादव, विक्रांत चौधरी व रचित राजपूत शामिल रहे l थाना पढ़ुआ से रिपोर्टिंग इंचार्ज राम सजीवन प्रजापति की खास रिपोर्ट

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।