बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर

8 नवंबर नगर पिहानी के मोहल्ला ज्वाला देवी मंदिर में स्थित प्राचीन चक्र तीर्थ जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण की आस जगी है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक गोपाल कृष्ण अवस्थी ,अश्विनी बाजपेई ,अरुण अग्निहोत्र आदि कर्मचारियों ने ज्वाला देवी मंदिर के चक्र तीर्थ पर पहुंचकर सर्वे किया। पूर्व में इस मंदिर पर अमावस्या पर मेला लगता था और चक्र तीर्थ में भक्तगण स्नान किया करते थे। चक्र तीर्थ बदहाल होने के कारण मेला लगना बंद हो गया।कुछ दिन पूर्व मंदिर के महन्त प्रेमी बाबा के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के सागर पांडेय ,संजेश कुमार, अनुज शुक्ला समेत दर्जनों लोगों ने चक्र तीर्थ के जीणोद्धार की मांग अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह की थी। ईओ अमित कुमार सिंह ने गोपाल अवस्थी को निर्देश दिया कि एस्टीमेट भेजें ।शासन से बजट स्वीकृत होते ही चक्र तीर्थ के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो जाएगा। जानकारी पर आस्था से जुड़े लोगों में खुशी देखी जा रहा है। जीर्णोद्वार के लिए सर्वे होने से बजट स्वीकृत होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।