जनपद बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ख्याली की मडैया भूरे, लेखराज, किशनपाल, प्रकाश, प्यारेलाल, व ग्राम मालपुर ततेरा के थाना जरीफनगर दयाशंकर, रूपचंद, नन्हे, कमल सिंह, भूदेव, जय सिंह, देवेंद्र, आदि लोग ठेकेदार सोनपाल पुत्र हरिद्वारी जोकि ग्राम ख्याली की मडैया का रहने वाला है। ठेकेदारी का काम करता है। गांव से लेबर ले जाकर ईट के भट्टे पर ईट पथाई का काम कराता है यह अपने साथ काला बाड़ी जिला सिरसा हरियाणा लेकर इन लोगों के लिए गया था।

उसके बाद ठेकेदार द्वारा काम पर गई हुई लेबर को पूरा पैसा नहीं दिया गया लेबर ने ठेकेदार के ऊपर 187000 रुपए कम देने का आरोप लगाया है लेबर ने बताया तब हम अपने ठेकेदार से पैसे मांगते हैं तो हमें ठेकेदार द्वारा जान से मारने की धमकी मिलती है कहता है ज्यादा बोलोगे तो झूठे मुकदमे में फसाकर जेल भेज दूंगा जिसको लेकर भट्टे पर कर रही लेबर ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

✍️ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *