तहसील परिसर दातागंज में सोमवार को योजना विकास विभाग एवम श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सीसीएल प्रमाण पत्र एवम श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवम अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया विधायक दातागंज ने की, कार्यक्रम में अनिल कुमार पीडी डीआरडीए, उप जिलाधिकारी दातागंज, अजीत कुमार , खण्ड विकास अधिकारी दातागंज, तहसीलदार, सत्येंद्र कुमार मिश्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी अन्य अधिकारी कर्मचारी उपास्थित रहे।श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत 32 निर्माण श्रमिकों के पुत्र पुत्रियों को साइकिल वितरण 20 श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना के अंर्तगत 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र तथा 10 लाभार्थियों को शिशु हितलाभ योजना के स्वीकृति पत्र विधायक द्वारा वितरित किए गए।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *