ग्राम पंचायत झरुआ इन्टरलॉकिंग के कार्य को कराकर भुगतान को लेकर भ्रष्टाचार जोरों पर

सूरज गुप्ता
चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।

जिले के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत झरुआ इन्टरलॉकिंग के कार्य को कराकर भुगतान कराने
का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि कार्य आईडी 3151004069/आरसीसी/
958486255823537618 के अलावा भी कई वर्क आईडी के इंटरलाॅकिग के नीचे मिट्टी का प्रस्तर लगाकर इंटरलांकिग का कार्य व भुगतान हुआ है। वहीं मानक विहीन इन्टरलाॅकिग कार्य में लाखों की लूट हुई है, ग्रामीणों ने डीएम से ग्राम पंचायत प्रधान व सचिव पर दर्जनों शिकायत की है। ग्रामीणों के शिकायत के बावजूद जिलाधिकारी के आदेशों का पालन निचले स्तर के अधिकारियों के द्वारा न करने पर जांच व कार्यवाही अधर में लटक जाती है। इन्टरलाॅकिग के अधिकतर मामलों में जांच अधिकारी नाजायज दबाव में आकर दोषी को बचाने की बेहतरीन खोज में मशगूल रहते हैं। वहीं ग्रामीणों ने विस्फोटक भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायत का संज्ञान लेने की अपील के साथ त्वरित कार्यवाही की मांग किया है। मामला खण्ड विकास बढ़नी के ग्राम पंचायत झरुआ का है। वहीं नवागत खण्ड विकास अधिकारी बढ़नी ने उक्त मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही की बात कही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।