डीएम ने प्रसिद्ध मेले भारतभारी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

सूरज गुप्ता

भारतभारी/सिद्धार्थनगर।

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक स्थल भारतभारी में लगने वाले प्रसिद्ध मेले का मंगलवार को फीता काटकर एवं विधि विधान से पूजा कर शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले प्रशासनिक मेले को राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त होगा। स्थानीय स्तर से फाइल शासन स्तर को भेज दी गयीं है। भारतभारी स्थल का हर स्तर से विकास किया जायेगा। वन्दन योजना के तहत 2 करोड़ रुपए शासन से प्राप्त हो चुके हैं। डीपीआर तैयार है, जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जायेंगे। मेले के दौरान अब तक इकट्ठा धनराशि का प्रयोग मन्दिर के चौमुखी विकास के लिए किया जायेगा। इसके लिए प्रशासनिक समिति व स्थानीय लोगों से सुझाव लिए जायेंगे। इस पर कार्य लगातार हो रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर अखण्ड कीर्तन, भजन-पूजन, भण्डारा व स्नान ध्यान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चलेगा। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, उपजिलाधिकारी न्यायिक डुमरियागंज करमेंद्र, सीओ सतीश चन्द्र पाण्डेय, तहसीलदार रवि कुमार यादव, ईओ भारतभारी राजन गुप्ता, मेला व्यवस्थापक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।