*ब्लॉक प्रमुख ने की समूह की महिलाओं के साथ बैठक*

*ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत वर्मा*

बाराबंकी में रामनगर विकास खंड के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी और खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार शामिल हुए। इस बैठक में विभिन्न महिला समूहों की सदस्याएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों को बढ़ावा देना था।रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा, “जब तक महिलाएं सशक्त और मजबूत नहीं होंगी, तब तक देश सशक्त नहीं हो सकता।”खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने महिलाओं को समूह के माध्यम से अपने व्यवसाय में मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं से पशुपालन से जुड़े व्यवसाय में विशेषज्ञों के संपर्क में रहने की सलाह दी ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ हो और नुकसान की संभावना कम हो।सीसीएल वितरण कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ. दलबीर सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं से अपने लोन की किस्तें समय पर जमा करने की अपील की ताकि उनके बैंक खाते सुचारू रहें और उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।इस वर्ष का लक्ष्य तीन सौ सीसीएल का रखा गया है, जिसमें से 196 का वितरण हो चुका है। दिसंबर तक दो और समूहों का गठन कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर 46 महिला समूहों को डिजिटल चेक प्रदान किए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।