जेसीबी मशीन की चपेट में आकर 14 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

इट भट्टे पर हुआ दर्दनाक हादसा,जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत वर्मा की रिपोर्ट

बाराबंकी l बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव स्थित भैरव नाथ ब्रिक फील्ड पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया भट्टे पर काम कर रही जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक 14 वर्ष से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई l बताया जा रहा है कि जनपद सीतापुर निवासी किशोर अपने फूफा के साथ मजदूरी करने भट्टे पर आया थाl घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की छानबीन कर रही है l

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीतापुर जनपद के थाना सकरन अंतर्गत देमल गांव निवासी राममगन (14) पुत्र प्रताप रैदासअपने फूफा सरविंद पुत्र त्रिभुवन के साथ असंद्रा थाना क्षेत्र के देवीगंज मार्ग स्थित भैरव नाथ ब्रिक फील्ड सूरजपुर में मजदूरी करने के लिए आया था बुधवार की भोर राम मगन सो रहा था इसी दौरान भट्टे पर काम कर रही जेसीबी मशीन की चपेट में आने से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई l घटना के बाद भट्टे पर अफरा तफरी फैल गईl जिसका फायदा उठाते हुए जेसीबी चालक जेसीबी को एक ईंट भट्ठे पर खड़ा कर भाग निकलाl राम मगन तीन बहनों के बीच अकेला थाl बाप मां सहित परिवार का जिम्मा इस पर थाl दुर्घटना की जानकारी पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l और हादसे के छानबीन में जुट गई है l थाना असंद्रा के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जेसीबी कब्जे में ले ली गई है मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी l

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।