अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक हुआ घायल

सूरज गुप्ता

सिद्धार्थनगर– स्थानीय कस्बा शोहरतगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेठ रामकुमार खेतान बालिका इन्टर कालेज शोहरतगढ़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा था। घायल युवक की पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सियांव नानकार गांव निवासी सुनील पुत्र रामकरन उम्र 25 वर्ष के रुप में हुई है। इस सम्बन्ध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेठ रामकुमार खेतान बालिका इन्टर कालेज के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल हो गया था। घायल युवक की उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ में चल रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।