रिपोर्ट आकाश मिश्रा *बहुआयामी समाचार लखीमपुर खीरी

जनपद झांसी के हॉस्पिटल में आग से हुई दुर्घटना को देखते हुए जनपद खीरी में सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी एवं राजन शर्मा चीफ फायर ऑफिसर खीरी द्वारा जिला महिला हॉस्पिटल खीरी के सिक न्यूबोर्न चाइल्ड यूनिट (SNCU) का निरीक्षण किया गया जिसमें बिजली उपकरणों में स्पार्किंग एवं आग की स्थिति होने पर की जाने वाली कार्रवाई के लिए प्रभारी सिक न्यू बोर्न चाइल्ड यूनिट डॉक्टर सुष्मिता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही जिला अस्पताल ओयल का निरीक्षण एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी एवं चीफ फायर फायर अफसर के द्वारा PICU एवं जिरियाट्रिक वर्ल्ड का निरीक्षण किया गया जिसमें डॉक्टर शिखा शर्मा एवं स्टाफ को आग से बचाव के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए…..। ज्ञात हो कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए भीषण अग्निकांड में करीब दस बच्चे झुलस कर अपनी जान गंवा चुके हैं और सैंतीस घायल हैं। जिसको लेकर प्रशासन एवं अस्पतालों के कर्मचारी सावधान हो गए हैं।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *