मिलते जुलते नाम का नकली वाशिंग पाउडर के डिस्ट्रीब्यूटर पर दिल्ली से आई टीम ने की छापेमारी

सूरज गुप्ता

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ नगर जिले के डुमरियागंज तहसील में मिलते जुलते नाम का नकली वाशिंग पाउडर के डिस्ट्रीब्यूटर पर दिल्ली से आई टीम ने की छापेमारी ।आपको बता दे पूरा मामला हरा पत्ता वाशिंग पाउडर का है जिसके मालिक द्वारा शिकायत की गई कि हमारे ब्रांड की नकल कर यूनिक पत्ता के नाम से वाशिंग पाउडर बाजार में बेचा जा रहा है। हरा पत्ता वाशिंग पाउडर के मालिक ने कोर्ट के आदेश से संबंधित अधिकारियों के साथ आकर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बड़वा परसा चौराहे पर एक डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान पर छापेमारी की जहां पर 1175 kg वाशिंग पावडर 47 बोरियों में पाया गया। जरूरी कागजी करवाई कर पूरी टीम माल के साथ वापस लौट गई शिकायतकर्ता का कहना था मेरी कंपनी द्वारा हरा पत्ता वाशिंग पाउडर बनाया जाता है जिसका डुप्लीकेट मार्केट में यूनिक पत्ता के नाम से चलाया जा रहा था जिसकी जानकारी मुझे हुई और मैं शिकायत किया संबंधित अधिकारी आ करके डिस्ट्रीब्यूटर छापेमारी कर माल को बरामद किया और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।