पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने धारदार हथियार से युवक पर किया जानलेवा हमला

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में एक पुरानी रंजिश के कारण दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना मामूली कहासुनी से शुरू हुई, जिसने जानलेवा मोड़ ले लिया और युवक की हत्या हो गई। इस दुखद घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब एक सप्ताह पहले उमेश यादव और सोवेंद्र पुत्र सम्मान यादव के बीच डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी मामले को लेकर आज फिर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद में बताया जा रहा है कि सोवेंद्र पुत्र सम्मान यादव ने उमेश यादव पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सूचना मिलते ही मौके पर जब पुलिस पहुंची तो परिजन गंभीर रूप से घायल उमेश को लेकर अस्पताल जा चुके थे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर ही सोवेन्द्र और उसके पिता को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है तथा मौके पर ही दो लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *