चंद्रा मिश्रा मानस मंदाकिनी व्यास ने किया बुजुर्ग माताओ को साड़ी वितरण।

रोहित सेठ

वाराणसी चंद्रा मिश्रा मानस मंदाकिनी व्यास ने आज वाराणसी में दुर्गा कुंड क्षेत्र स्थित विधवा आश्रम में 200 साड़ियों का वितरण किया
बुजुर्ग विधवा महिलाओं ने साड़ी पाकर चंद्रा मिश्रा मानस मंदाकिनी को हृदय से आशीर्वाद दिया। चंद्रा मिश्रा ने बताया कि आज मैं गरीब बेसहारा विधवाओं के बीच आकर मैंने साड़ी वितरण कर इन लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया । मैं उन बुजुर्ग माताओ के बच्चों को यह संदेश देना चाहती हूं कि अपने मां बाप का सम्मान करें जिनकी वजह से वह इस धरती पर जन्म लेकर आए हैं उन्हें वो उनके अंतिम समय तक अपने साथ रख कर उनकी सेवा करें। माँ पिता क़ा सम्मान करना सेवा करना भगवान की सेवा करने के बराबर हैं। चंद्रा मिश्रा ने बताया की आज मैं पहली बार वृद्धा आश्रम मेँ वृद्ध माताओ के बीच आई हूं मुझे आकर यहां बहुत अच्छा लगा,उन्होंने वृद्ध माताओ को यह आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही दोबारा वह उनके बीच में फिर आएंगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *