सनबीम सनसिटी विद्यालय में ‘सनबीम प्रीमियर लीग -2024’ का शुभारंभ।

रोहित सेठ

(वाराणसी) , सनबीम सनसिटी विद्यालय, करसना में आज दिनांक 17/11/2024 को परिसर के ‘सॉकरग्रीन ’मैदान में सनबीम प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। सनबीम ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के मानद् डायरेक्टर हर्ष मधोक ने लीग का शुभारंभ अपने स्वागत वक्तव्य से देकर शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा अपनी शुभकामनाएं दी। विद्यालय समूह के सीओओ आशीष राय ने जोश के साथ समस्त खिलाड़ियों का स्वागत किया , विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने अपनी शुभकामनाएं खिलाड़ियों को दी।
सनबीम प्रीमियर लीग मैच में कोर ब्रांच- सनबीम सनसिटी, सनबीम लहरतारा, सनबीम भगवानपुर, सनबीम वरुणा एवं सनबीम सारनाथ के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।खेल का प्रारंभ सनबीम सनसिटी के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतीकरण के साथ हुआ,टीम सारनाथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।
इस अवसर पर सनबीम समूह के मानद् डायरेक्टर हर्ष मधोक,समूह के सीओओ श्री आशीष राय एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।