रिपोर्ट: वीरेश सिंह

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान में सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डॉक्टर ने इलाज के लिए बदायूं रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना कलान क्षेत्र के गांव हरेली नेकपुर निवासी कुलदीप(18) पुत्र रूमसिंह बाइक से अपने साथी शौकीन पुत्र सतीश के साथ कलान से वापसी अपने गांव जा रहा था कि रास्ते में नई बस्ती से निकलते ही अचानक एक सांड ने कुलदीप की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कुलदीप व शौकीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कलान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *