*जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सैटेलाइट बस स्टेशन का का किया निरीक्षण सैटलाइट बस स्टेशन का निमार्ण कार्य 15 दिसंबर तक किया जाए पूर्ण: डीएम

रिपोर्टर वीरेश सिंह

उत्तर प्रदेश केशाहजहाँपुर/दिनांक 20.11.2024/ बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सैटलाइट बस स्टेशन एवं बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदयी संस्था के अभियंता को निर्देश दिए कि बस स्टेशन निर्माण 15 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टर, रंगाई-पुताई सहित अवशेष कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बसों के मूवमेंट, पार्किंग, बस स्टेशन की ड्राइंग सहित आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्तापरक सामग्री प्रयोग की जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि से कहा कि विशेष ध्यान देकर निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।्

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *