रिपोर्ट:_ मोहम्मद आदिल उप तहसील प्रभारी धामपुर

नहटौर (बिजनौर)। हल्दौर से लौट रहे तीन युवकों की बाइक सड़क किनारे खराब खड़ी ओवरलोड गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई।इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दो युवकों को निजी अस्पताल और एक को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला नौधा निवासी रविंद्र (24) पुत्र धर्मवीर, दीपक (23) पुत्र धर्मपाल और मोहल्ला शेखान निवासी ऋतिक (22) पुत्र भोपाल बुधवार की रात बाइक से हल्दौर की ओर से लौट रहे थे। उनकी बाइक हल्दौर-नहटौर रोड स्थित गांव धींगरपुर के पास सड़क किनारे खराब खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई।घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दो युवकों को निजी अस्पताल और एक को सीएससी में भर्ती कराया। तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ सर्वम सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *