बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 21 नवंबर

गोला खीरी नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने ठण्ड की शुरुआत होते ही नगर पालिका परिषद गोला के स्थाई रैन बसेरा नीलकण्ठ मैदान एवं त्रिलोक गिरि का अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार के साथ निरीक्षण कर स्वच्छता, साफ-सफाई, प्रकाश ,रजाई, कंबल, चादर आदि की स्थिति को देखा तथा आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि नगर में निराश्रित गरीब एवं जरूरतमंद आगंतुकों के रहने की समुचित व्यवस्था की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी रैन बसेरे भी बनाए जाएंगे।निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविन्द्र कटियार, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, लवकुश अवस्थी, सफाई नायक राहुल बाल्मीकि, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *