रिपोर्ट – जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी : भारत का संविधान एक राष्ट्रीय ग्रन्थ है। जिसके प्रति हम सभी लोग वफादार है इसमें कुल 26 चित्र है जिसमें प्रथम चित्र मर्यादा पुरूष्षोत्तम श्रीराम का है सबको समान अधिकार देने की व्यवस्था इसी भारतीय संविधान के जरिये जन जन तक पहुंचती है। यह विचार फतेहपुर बार संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम ने तहसील परिसर में आयोजित संविधान दिवस पर आयोजित एक गोष्ठी के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि संविधान के विषय को ग्रामीण जनता तक पहुंचाने और उनको इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है।

संविधान से ही राष्ट्रहित सुरक्षित है, और सर्वसमाज को बिना किसी धार्मिक और आर्थिक भेदभाव को मिटाकर समान रूप से सभी को नैतिक मूल्यों पर आधारित अधिकार प्रदान किये गये है। किन्तु कर्तव्य भी हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है जिसके आधार पर हम अधिकार को प्राप्त कर सकते है। इस गोष्ठी को वरिष्ठ अधिवक्ता शीलरत्न मिहिर, हरिनाम सिंह वर्मा, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव नयन तिवारी, हरीश मौर्या, वीरेशचन्द्र वर्मा, रामऔतार गौतम, सुशील पटेल, आशुतोष गौतम, पौरूष श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सतीश वर्मा ने किया। इस दौरान समस्त अधिवक्ताओं द्वारा भारत के संविधान राष्ट्रीय ग्रन्थ पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी कार्यक्रम में वीरेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा , राकेश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,के के मिश्रा सुशांत वर्मा, राम कृष्ण श्रीवास्तव, अनीस अहमद, विकास श्रीवास्तव, मोहम्मद फहद, जितेंद्र रावत, सहित सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।