
लोकेशन लखीमपुर खीरी *
_अतिक्रमण हटाते हुऐ,नायाब तहसीलदार सहित पुलिस की मौजूदगी में नगर पंचायत ने दुकानदारों को दो से तीन दिनों में अतिक्रमण हटाने का दियाअल्टीमेटम_
*_फोरलेन मार्ग पर अधिकारियों और पटरी दुकानदारों के बीच दुकान हटाने व लगाने को लेकर चलता रहा आंख मिचली का खेल_
रिपोर्टर कुलदीप सिंह _
ओयल खीरी – नगर पंचायत कस्बे के बीचों-बीच से निकली लखीमपुर सीतापुर फोरलेन के दोनों तरफ पक्की एवं पटरी दुकानदारों ने नाला नालियों इत्यादि पर खोखा रखकर अवैध रुप से कब्जा कर रख्खा था! जिसको लेकर नगर पंचायत द्वारा बीते 12 नवम्बर 2024 को सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटवाने को लेकर अलाउसमेंट कर हटवाने को कहा गया था! कुछ दुकनदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर किए गऐ!अतिक्रमण को संयम हटा लिया,है!जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था आज सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस चौकी ओयल के पास नगर पंचायत के बुल्डोजर देखते ही किये गये अतिक्रमणकारी दुकानदारों में खलबली मच गई!और देखते ही देखते लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन मार्ग के दोनों तरफ किये गये अतिक्रमण के स्थान को खाली करने में लग गये!साथ ही नगर पंचायत ओयल के बुल्डोजर के साथ पहुँचे नायब तहसीलदार सुनील कुमार,अधिषासी अधिकारी ऋषिकेश वर्मा,क्षेत्रीय लेखपाल अनुज कुमार मिश्रा,ओयल चौकी प्रभारी गौतम ने दलबल सहित महिला पुलिस की मौजूदगी में दुकानों के बाहर किए गऐ मिट्टी आदि से पाटकर लखीमपुर से सीतापुर मार्ग पर किनारे किए गये!अवैध अतिक्रमण को हटवाया की कार्यवाई की गई!इसके साथ ही सीतापुर से लखीमपुर मार्ग की ओर व रोडवेज बस स्टैंड से कस्बे की स्टेशन रोड पर किए गए भी अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर पंचायत अधिषासी अधिकारी ऋषिकेश वर्मा ने पैदल भ्रमण करके कहा कि दो से तीन दिनों में स्वयं दुकानदारों अपना खोखा नाला नाली इत्यादी अपना अतिक्रमण हटा लेने का अल्टीमेटम दिया है! इसके साथ ही फोरलेन मार्ग पर नगर पंचायत के बनी पक्की दुकानों में दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,दिव्यांग के लिएआरक्षित दुकानों पर अवैध रुप से कब्जा कर दुकान लगा रहे लोगों को दी गई हिदायत और खाली करने की चेतावनी दी गई!_
