रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार

UP3105872262701AKM24071993

24OCT2024LMP001784

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र मे एक दिवसीय किसान पंचायत की गई संगठन ने ग्राम पंचायत उचौलिया बनकागांव रोड पर दुर्गा माता मंदिर पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के सैकड़ों किसान महिला कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी मोहम्मदी को थाना अध्यक्ष उचौलिया मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर दर्जनों कार्यों की मांग की। जिसमे विकास खण्ड पसगवां के ढंढेल खड्सरा जर्जर बिजली लाइन लटक रहीं दुर्घटना होने की आशंका से बिजली केविल डाली जाए व विधवा पेंशन बृद्धावस्था पेंशन ड्राविंग लाइसेंस विकास खण्ड स्तर पर कैम्प लगाकर बनाई जाए। आवारा पशुओं की बजह से किसान परेशान व लगातार किसानों की मौतें हो रही हैं फसलें उजड़ने का डर बना रहता है। जिससे किसान घर परिवार छोड़कर खेतों पर पड़े रहते हैं। जिनको पकड़कर गौशालाओं में भेज जाये। थाना उचौलिया पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं समेत सभी किसानों की बात सम्मान जनक तरीके से सुनी जाएं और न्याय उचित कार्यवाही जाए। अधिकांश गांवो में सफाई कर्मचारी सफाई नही कर रहे हैं इन पर कार्यवाही की जाये हर ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा खुली बैठक करके पात्र व्यक्तियों का चयन करके आवास एवं शौचालय बनवाये जाएं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हेतराम यादव , ब्लाक अध्यक्ष पसगवां बबलू मंडल , नगर अध्यक्ष मोहम्मदी बचपन द्विवेदी भानु युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह , किसानों की समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *