रिपोर्ट_ मोहम्मद आदिल उप तहसील प्रभारी धामपुर

धामपुर। तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनाकर निराकरण कराया। मौके पर 13 शिकायतों का निस्स्तारण कर दिया गया। शिकायत दर्ज करने के लिए फरियादियों की समाधान दिवस में भीड़ उमड़ आई।भारी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने डीएम के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई गुहार लगाई।

शनिवार को समाधान दिवस में डीएम अंकित अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में डीएम व एसपी अभिषेक झा ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने लांबित शिकायतों के निस्तारण न होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को दो टूक कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है। फरियादियों ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत दर्ज करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जांच अधिकारी मौके पर जाए बगैर ही हवा हवाई शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। डीएम ने मामले को गंभीर लेते हुए जांच अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

समाधान दिवस में 230 फरियादियों ने अपनी शिकायतें की दर्ज। 13 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक राजस्व विभाग में 120 व पुलिस में 65 शिकायत दर्ज हुई। एसपी अभिषेक झा ने पुलिस में दर्ज 65 शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से समयावधि के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *