रिपोर्ट – जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी l बाराबंकी जनपद के फतेहपुर कस्बे में एक दुकान पर सामान लेने गई 10 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के साथ मारपीट करने वाले इस आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लोहे की राड भी बरामद की है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक दुकान पर गई थी। वहां पर आरोपी दुकानदार ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।पीड़ित परिजनों ने जब दुकान पर जाकर इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *