प्रेस नोट
दिनांक 22.12.2024

रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार थाना गोला जनपद खीरी

UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के द्वारा जनपद लखीमपुर खीरी में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला व प्रभारी निरीक्षक गोला -जिला खीरी के कुशल दिशा -निर्देशन में वादी अनुज वर्मा पुत्र धर्मपाल वर्मा ,निवासी मोहल्ला ऊंचीभूड कस्बा व थाना गोला जनपद लखीमपुर खीरी की चेन अज्ञात व्यक्ति द्वारा छीन लेने के संबंध में थाना स्थानीय पर दिनांक 19.12.2024 को पंजीकृत मुकदमा संख्या 698/2024 धारा 304 (2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त की तलाश थाना पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी। जिसमें सीसीटीवी फुटेज की मदद व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21.12.2024 को समय 06.20 बजे रसूलपुर मोड़ से थाना गोला पुलिस टीम द्वारा छिनैती करने वाले शातिर अभियुक्तगण 1. शिवांशु मिश्रा उर्फ बजरंगी पुत्र आनंद किशोर मिश्रा निवासी लालपुर बैरियर थाना कोतवाली सदर लखीमपुर जिला खीरी उम्र करीब 22 वर्ष 2. शाह आलम खान उर्फ आलम पुत्र रजीउल्ला निवासी मोहल्ला ऊंचीभूड कस्बा का थाना गोला जिला लखीमपुर खीरी उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया (कीमत करीब 107000 रुपए) व एक अदद नाजायज तमंचा .12 बोर एक अदद जिंदा कारतूस 12.बोर बरामद किया। घटना का सफल अनावरण किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा से विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त: –

  1. शिवांशु मिश्रा उर्फ बजरंगी पुत्र आनंद किशोर मिश्रा निवासी लालपुर बैरियर थाना कोतवाली सदर लखीमपुर जिला खीरी उम्र करीब 22 वर्ष
  2. शाह आलम खान उर्फ आलम पुत्र रजीउल्ला निवासी मोहल्ला ऊंचीभूड कस्बा का थाना गोला जिला लखीमपुर खीरी उम्र 20 वर्ष
    बरामदगी : –
    पीली धातु की एक अदद चेन के दो टुकड़े(कीमत करीब 107000 रुपए)
    एक अदद नाजायज तमंचा .12 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .12 बोर
    आपराधिक इतिहास :-
    . मुकदमा संख्या 1526/2022 धारा 323,427,452,504,506 व 3(1)(घ),3(1)(द),3(2) (व) SC/ST act थाना कोतवाली सदर खीरी
    . 403/2023धारा 306 आईपीसी थाना कोतवाली
    सदर खीरी
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
  3. उ0नि0 योगेश कुमार
  4. उ0नि0श्री मोहम्मद अनीस
  5. उ0नि0यूटी श्री डिंपल कुमार
  6. का0 प्रदीप कुमार
  7. का0गौरव कुमार
  8. का0शोभित
  9. का0अनुज सागर

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *