रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार

UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784

बरवर खीरी नगर के लिपिक रमाकांत अग्निहोत्री ने नगर पंचायत बरवर के अधिशासी अधिकारी विकास आनंद पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में रमाकांत अग्निहोत्री ने अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया की नगर पंचायत में कार्यरत अधिशासी अधिकारी द्वारा मुझे काफी दिनों से परेशान किया जा रहा है कई नोटिस भी दी जा चुकी हैं जिनका जवाब भी प्रस्तुत किया जा चुका है प्रतिदिन कार्यालय में अधिशासी अधिकारी द्वारा मुझे अपने कमरे में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं लगातार प्रताड़ित होने के कारण मुझे मानसिक रूप से परेशान है पूर्व से ही रमाकांत अग्निहोत्री उच्च रक्तचाप व डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित है जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा है अधिशासी अधिकारी का व्यवहार मेरे प्रति घरेलू नौकर की तरह किया जा रहा है यहां तक की बातों बातों में गालियों का भी प्रयोग करने लगते हैं कार्यालय में रमाकांत अपने आप को काफी असुरक्षित महसूस करता है अधिशासी अधिकारी जब से आए हैं नहीं चाहते हैं हम कार्यालय में कार्य करें कोई ना कोई योजना तैयार कर या मेरी नौकरी लेना चाहते हैं जैसा कई बार यह बोल भी चुके हैं उदाहरण स्वरूप मेरे माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के विरुद्ध भी यह मेरी जांच कर रहे हैं जबकि लिपिक रमाकांत अग्निहोत्री को 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त होना है और यह भी बताया अधिकारी होने के नाते कई बार प्रार्थना भी की जा चुकी है कार्यालय में ही कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी शोभित गुप्ता द्वारा मेरे विरुद्ध कार्यवाही कराई जाती है इस समय अधिशासी अधिकारी का चहेता है यहां तक की मेरे विरुद्ध झूठी शिकायतें भी की जा रही हैं शोभित का यह भी कहना है कि इसी प्रकार इनको परेशान करो यह स्वयं कार्यालय से भाग जाएंगे आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 को मेरे साथ अधिशासी अधिकारी द्वारा ठीक वैसा ही किया गया जैसा कि शोभित गुप्ता ने कहा मुझे कमरे में बुलाकर अधिशासी अधिकारी ने काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा गया कि कार्यालय से भाग जाओ हम तुम्हें नौकरी नहीं करने देंगे रमाकांत अपने घर चले गए जिसकी सूचना मोबाइल से अध्यक्ष के द्वारा दी गई लिपिक रमाकांत अग्निहोत्री काफी परेशान है अधिशासी अधिकारी और शोभित गुप्ता दोनों लोग मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं और मुझे जान माल का खतरा बना हुआ है यदि मेरे या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई वारदात होती है तो इसकी जिम्मेदारी उपरोक्त की होगी क्योंकि शोभित गुप्ता द्वारा मेरे को एक्सीडेंट कर कर अपनी गाड़ी से मारने की चेतावनी दी जा चुकी है अब तक हम इन सब बातों को नजरअंदाज करते रहे परंतु अब मेरे साथ वही हो रहा है जो अधिशासी अधिकारी और शोभित गुप्ता कहते आ रहे हैं फिलहाल या वही नगर पंचायत बरबर है जो बरबर अपनेभ्रष्टाचार को लेकर अखबारों की सुर्खियां सोशल मीडिया पर बना रहता है कहीं सभासदों का नगर पंचायत अध्यक्ष पर आरोप भ्रष्टाचार का लगाया जाता है फिलहाल जब से बरवर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा हुए हैं जब से नगर पंचायत एक न एक मामले में सुर्खियों में रहता है इसका क्या कारण हो सकता है सोचनीय विषय है फिलहाल देखना अब यह है लिपिक द्वारा दिए गए जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र पर क्या कार्रवाई होती है या फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *