बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 23 दिसम्बर
Id.no UP310587262804AMR06081985
Ref.no 22AUG2024LMP001727
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर वैगास भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दो बाइक सवार नीचे दब गए। जिससे चीख पुकार मचाने पर राहगीर और सूचना पर पहुंची पुलिस के सहयोग से बाइक सवार दो लोगों को निकाला गया जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने नन्हे पुत्र नंदलाल 40 वर्ष और रामू पुत्र सुभाष 45 वर्ष को जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी के सहयोग से मलबे को हटाने मे लगी है। हादसे के बाद दूर-दूर तक हाइवे पर लंबी वाहनों की कतारे लग गई है। बचाव और राहत कार्य के लिए कई थानों का फोर्स रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है।

