रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
आपको बताते चलें कि आज भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। आईटीआई राजापुर परिसर में आयोजित किसान सम्मान दिवस के रूप में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीप प्रज्वलन कर एवं चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डीएम खीरी ने जिले के 32 उत्कृष्ट उत्पादक किसानों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उत्कृष्ट उत्पादन करने वाला किसानों को नगद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डीएम ने किसानों को चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरणा लेने और संगठित खेती और सहकारिता के जरिए आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फार्मर आईडी की उपयोगिता बताते भैया कहा कि भविष्य में किसान नई तकनीक का उपयोग करके उन्नत उत्पादन कर सकते हैं।
डीएम ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत 168 महिलाओं ने प्लंबर, फिटर और पंप ऑपरेटर का प्रशिक्षण प्राप्त करके न केवल आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया बल्कि सफलता की एक नई कहानी लिखी।
इस अवसर पर केला उत्पादन में धर्मपाल मौर्य, अखिलेश चौधरी तथा गेंदा उत्पादन में अचल मिश्र तथा अभिषेक मौर्य एवं गन्ना उत्पादन में गुरमीत कौर और रजनीश कुमार और इसके साथ ही पशुपालन के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन में श्री कृष्ण वर्मा एवं मीरा देवी और मुर्गी पालन में मलकीत सिंह व जीवन कुमार तथा कृषि के अंतर्गत धान उत्पादन में साहबदीन, रक्षपाल सिंह और गेहूं उत्पादन में राम भेजी एवं कमलेश कुमार को सम्मानित किया गया।

