बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 26 दिसम्बर
Id.no UP310587262804AML06081985
Ref.no 22AUG2024LMP001727
लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद की पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती 2023 में अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण की तैयारियां की जा रही है। जिसके चलते खीरी एसपी ने पुलिस लाइन पहुंच कर पुलिस भर्ती की के लिए बनाये गये स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की समीक्षा की तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा बुधवार को पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद HAI साहा ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती 2023 में अभ्यार्थियो के अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण ( डीवी एंड पीएसटी ) के लिए रिजर्व पुलिस लाइन खीरी में बनाये गये स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए बनायें गये हर एक काउन्टर को चेक किया। उन्होंने हर काउन्टर को फ्लैक्सी बोर्ड से हाईलाइट करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शारीरिक मानक परीक्षण के लिए उपकरणों को दुरुस्त रखने, अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने डीवी एंड पीएसटी के लिए आने वाले अभ्यार्थियों व उनके परिजनों के खाने-पीने के लिए कैन्टीन की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया।

