रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार

UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784

आज दिनाँक 26/12/2024 को गोला विधायक मा0 अमन गिरी जी ने गोला कॉरिडोर के निर्माण से प्रभावित होने वाले परिवारों के प्रति महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसके तहत मा0 विधायक अमन गिरी जी ने कॉरिडोर की जद में आने से विस्थापित होने वाले व्यक्तियों के सम्मुख होकर कहा है कि जितने भी व्यक्तियों के आवास टूट रहे है उन सभी लोगों के परिवारों को वह गोद ले रहे हैं। मा0 विधायक जी ने कहा कि आप लोग निश्चिंत रहें आपके साथ हम अन्याय नहीं होने देंगे। आज से आप सभी की जिम्मेदारी मेरी है, आपके परिवार के भरण पोषण व रहने की सारी व्यवस्था मा0 गोला विधायक अमन जी करेंगे। इसके साथ ही गोला कॉरिडोर की जद से विस्थापित होने वाले व्यक्तियों के कुछ परिवारों को नगर की पंजाबी कालोनी स्थित काशीराम आवास कालोनी में तथा कुछ लोगों के परिवारों को अन्यत्र स्थापित किया जाएगा जिससे इन लोगों के परिवारों को दर-दर की चोट न खानी पड़े साथ ही मा0 विधायक जी ने यह भी आश्वस्त कर कहा है की आप सभी के भरण पोषण की समुचित व्यवस्था वह स्वयं करेंगे। जिसे सुनकर पीड़ितों के परिवारों के व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया साथ ही मा0 विधायक जी का आभार जताया है।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *