सहसवान : नाले नालियों को पाटकर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके मद्देनजर आज उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह,अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार सहित पालिका एवं तहसील कर्मचारी सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा । उप जिलाधिकारी ने अतिक्रमण करने वालों को चेताया कि नाले- नालियों के ऊपर से किए हुए अतिक्रमण को स्वत: ही हटा लें अन्यथा बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया जाएगा । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पूर्व में ही दुकानदारों को नोटिस दे दिए गए थे और यहां यहां अतिक्रमण कर रखा है वहां पर निशान चिन्हित कर लगा दिए गए थे । इसलिए अब किसी को भी नोटिस देने की जरूरत नहीं है बस कार्रवाई होना शेष रह गई है जो जल्द ही बुलडोजर का सहारा लेकर हटाया जाएगा आज की कार्रवाई से सहसवान के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed